Skip to content

नग्न होकर चोरी करने पहुंचा चोर, CCTV देख पुलिस के भी उड़े होश

Thief arrived naked to steal, police were shocked to see CCTV
Thief arrived naked to steal, police were shocked to see CCTV
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : आपने चोरी के कई मामले सुने होंगे ,लेकिन चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। बता दे कि लुधियाना में एक मोबाइल शोरूम में लाखों कि चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चोर शोरूम से लाखों के मोबाइल और नकदी ले गए। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने वाला युवक बिना कपड़े पहने ही वारदात को अंजाम देने आया था और वह साड़ी की मदद से दुकान में दाखिल हुआ था। सी.सी.टी.वी. फुटेज में चोर को नग्न अवस्था में देख पुलिस के भी होश उड़ गए। घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह शोरूम पहुंचे तो छत के पास से दीवार टूटी थी और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि शोरूम से 90 के करीब मोबाइल फोन और 45 हजार नकदी चोरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 आरोपी इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। दो आरोपी दुकान के बाहर थे वहीं तीसरा दुकान के अंदर दाखिल हुआ था।