Skip to content

पंजाब प्रैस क्लब के चुनावों में प्रोग्रेसिव मीडिया मंच के सभी उम्मीदवार जीते , सतनाम सिंह माणक बने नए प्रधान

All candidates of Progressive Media Manch won in Punjab Press Club elections, Satnam Singh Manak became the new President
All candidates of Progressive Media Manch won in Punjab Press Club elections, Satnam Singh Manak became the new President
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : पंजाब प्रैस क्लब के चुनाव आज संम्पन हो गए , जिसके बाद घोषित किए गए नतीजों में प्रोग्रेसिव मीडिया मंच के सभी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस दौरान प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे सतनाम सिंह माणक ने जतिंदर शर्मा को हराया। सतनाम सिंह मानक को 365 वोट पड़े और जतिंदर शर्मा को 41 वोट मिले। सीनियर उप प्रधान के पद पर राजेश थापा ने प्रदीप सिंह बसरा व जतिंदर शर्मा को मात दी। राजेश थापा को 317, प्रदीप बसरा को 40 और जतिंदर शर्मा को 34 वोट पड़े। जनरल सेक्रेटरी के पद पर मनोज त्रिपाठी ने महाबीर प्रसाद को मात दी।मनोज त्रिपाठी को 292 और महाबीर प्रसाद 102 वोट मिले। उप प्रधान (महिला) के पद पर तेजिंदर कौर थिंद ने पुष्पिंदर को हराया। तेजिंदर कौर थिंद को 309 जबकि पुष्पिदंर कौर को 45 वोट पड़े। सेक्रेटरी के पद पर मेहर मलिक ने जतिंदर शर्मा को हराया। मेहर मलिक को 325 जबकि जतिंदर शर्मा 64 वोट पड़े। उप प्रधान के पद पर मनदीप शर्मा व पंकज रॉय ने महाबीर प्रशाद व गुरप्रीत सिंह पापी को मात दी। पंकज रॉय को 227, मंदीप शर्मा को 273, महाबीर प्रसाद को 101 और गुरप्रीत सिंह पापी 55 वोट पड़े। कैशियर के पद पर शिव शर्मा ने सुमित महेंद्रू को हराया। शिव शर्मा को 336 और सुमित मोहिंद्रू को 54 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर राकेश सूरी ने नरिंदर गुप्ता को हराया। राकेश सुरी को 297 जबकि नरिंदर गुप्ता को 83 वोट पड़े। [metaslider id=25498]