Skip to content

मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश घूमने गए पंजाब के पर्यटक फोटो खिंचवाते हुए पार्वती नदी में बह गए। पंजाब से एक ही परिवार के तीन सदस्य मणिकर्ण गुरुद्वारा साहिब घूमने आए थे, जो नदी किनारे फोटो खिंचवाते समय तेज बहाव में बह गए। हालांकि स्थानीय लोगों और बचाव दल की त्वरित कार्रवाई से तीनों को निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार यह परिवार गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने के बाद नदी किनारे फोटो खिंचवाने गया था। इसी दौरान वे नदी के अत्यधिक करीब पहुंच गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते परिवार के तीनों सदस्य पानी में बहने लगे।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान दो पर्यटक कुछ दूरी पर किनारे लग गए, जिन्हें लोगों ने तुरंत निकाल लिया। इसके अलावा तीसरे को बचाव दल ने सुरक्षित निकाला।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान तीनों पर्यटकों को कुछ दूरी पर पानी से बाहर निकाल लिया गया। प्रारंमिक जांच में सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुल्लू पुलिस ने इस घटना के बाद सभी पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।