Skip to content

आदमखोर तेंदुए के हमले से व्यक्ति की मौत, 5 अन्य लोगों गंभीर रूप से किया घायल

आदमखोर तेंदुए के हमले से व्यक्ति की मौत, 5 अन्य लोगों गंभीर रूप से किया घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मंडी : मंडी जिला की बल्हघाटी में आदमखोर तेंदुए की दहशत की खबर है। आदमखोर तेंदुए ने यहां एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है जबकि 5 अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक तेंदुए ने बल्हघाटी के तीन अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों पर हमले किए।

सबसे पहले उसने चंडयाल में जाकर लोगों को अपना निशाना बनाया और उसके बाद भडयाल में जाकर दहशत फैलाई। इस दौरान उसने चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में मलवाणा गांव में एक युवक पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह प्रवासी युवक है जो मंडी में रहता है और यहां अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, लोग भी हाथों में हथियार और डंडे लेकर अपनी सुरक्षा और तेंदुए को खदेडने के लिए घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने फिर से लोगों पर हमला किया और इस दौरान लोगों ने उसे मार गिराया। तेंदुए के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।