सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में किया बड़ा एलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
अमृतसर : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले गोल्डी बरार पर 2 करोड रुपए का इनाम रखा जाए, यह राशि वह खुद देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए चाहे उन्हें अपनी जमीन ही क्यों ना बेचनी पड़ जाए।
मिली जानकारी अनुसार सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आज गुमटाला के नजदीक स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सरकार से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ने वाले के लिए ईनाम रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी भी उनके बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जब तक उन लोगों को सजा नहीं मिलेगी तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे।
[metaslider id=25498]