Skip to content

Breaking News : सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार

Sidhu Moosewala murder mastermind Goldie Brar arrested in California
Sidhu Moosewala murder mastermind Goldie Brar arrested in California
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को बीती 20 नवंबर को डिटेन किया गया। अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। बताया जा रहा है कि गोल्डी को भारत भेजा जा सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों तक इसकी जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर था। [metaslider id=25498]