ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 December 2022

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में किया बड़ा एलान

Big news: Sidhu Musewala's father's gunman got shot
Big news: Sidhu Musewala's father's gunman got shot
[metaslider id=24944] अमृतसर : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले गोल्डी बरार पर 2 करोड रुपए का इनाम रखा जाए, यह राशि वह खुद देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए चाहे उन्हें अपनी जमीन ही क्यों ना बेचनी पड़ जाए। मिली जानकारी अनुसार सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आज गुमटाला के नजदीक स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सरकार से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ने वाले के लिए ईनाम रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी भी उनके बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जब तक उन लोगों को सजा नहीं मिलेगी तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे। [metaslider id=25498]