Skip to content

धुंध की वजह से पंजाब में सभी स्कूलों के खुलने का बदला समय , अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

Due to the fog, the opening time of all the schools in Punjab has been changed, now the schools will open at 10 am
Due to the fog, the opening time of all the schools in Punjab has been changed, now the schools will open at 10 am
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पड़ रही धुंध और ठंड के कारण पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोले जाने के समय में बदलाव किया है। अब सभी सरकारी, प्राइवेट एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। मान सरकार ने मंगलवार को यह आदेश जारी किए हैं। यह आदेश कल, 21 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगे। यह सूचना CM भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। दरअसल, पंजाब में इन दिनों घनी धुंध पड़ रही है। इस कारण विभिन्न जिलों में जानलेवा हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। स्कूली छात्रों और टीचरों की सुरक्षा के मद्देनजर मान सरकार ने स्कूल खोले जाने के समय में बदलाव का फैसला किया है। हालांकि स्कूल से छुट्टी पहले से निर्धारित समय पर ही होगी। [metaslider id=25498]