मकान तोड़ने के विरोध में जालंधर के लतीफपुरा में निकाली गई रोष रैली, किसान भी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : जालंधर के लतीफपुरा में लोगों के घर तोड़ने के विरोध में आज किसान संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर बेघर हुए लोगों ने शहर में रोष रैली निकाली। वहीँ रोष रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा के खिलाफ नारेबाजी की गई ।
लतीफपुरा में मुख्यमंत्री भगवंत मान और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पुतला बना औरतों ने पिट स्यापा किया। वहीँ किसान जत्थेबंदियों से जुड़े किसान भी रोष रैली में भाग लेने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत सारे समाज सेवी गाड़ियों और बाइकों पर आए थे। महिलाएं कुछ गाड़ियों में सवार थी बहुत सारी महिलाएं-बुजुर्ग और जवान पैदल हाथों में झंडे लेकर रोष रैली में शामिल हुए।
वहीँ इस दौरान किसान, समाजसेवी संगठनों ने लतीफपुरा वासियों के साथ मिलकर फैसला लिया कि पहली जनवरी को अब शहर में नहीं बल्कि हाईवे पर रोष प्रदर्शन करेंगे।
[metaslider id=25498]