सड़क हादसे में महिला टीचर की मौत, धुंध में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
लुधियाना : धुंध की वजह से सड़क हादसे की खबर है। खबर मिली है कि लुधियाना में सड़क हादसे में एक महिला टीचर जसपिंदर कौर की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार हादसा कोहरे की वजह से हुआ। किसी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। महिला टीचर स्कूटी समेत गिर गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है वह घर से करीब 35 किलोमीटर दूर गांव राजपुरा राजपूतां के महिला सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अध्यापिका थी। मिली जानकारी अनुसार मरने वाली महिला जसपिंदर कौर का पति कारोबारी है। वह 2 बच्चों की मां थी। एक्सीडेंट के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला का पहचान पत्र देख परिवार और पुलिस को सूचित किया।
[metaslider id=25498]