Skip to content

शिवसेना नेता सुधीर सूरी का हुआ पोस्टमार्टम, संस्कार न करने पर अड़ा परिवार

Post-mortem of Shiv Sena leader Sudhir Suri, family adamant on not performing the rites
Post-mortem of Shiv Sena leader Sudhir Suri, family adamant on not performing the rites
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : खबर मिल रही है कि अमृतसर में कत्ल किए गए हिंदू नेता सुधीर सूरी के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सूरी को कुल 4 गोलियां लगी। जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी। चौथी कंधे से आर-पार हो गई। वहीँ परिवार अब अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गया है। उनकी मांग है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा इस मामले की CBI जांच कराई जाए। परिवार ने संगठन 'वारिस पंजाब दे' के मुखी अमृतपाल सिंह का नाम भी केस में शामिल करने की मांग की है। आपको बता दे कि सुधीर सूरी के कत्ल के आरोपी संदीप उर्फ सैंडी को मौके से पकड़ लिया गया था और उसे शुक्रवार दोपहर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दे कि इस बीच अमृतसर में माहौल तनापवूर्ण बना हुआ है। [metaslider id=25498]