डेरा ब्यास पहुंचे PM मोदी , डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाक़ात
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
अमृतसर : बड़ी खबर है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा राधा स्वामी ब्यास पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर सीधा ब्यास स्थित डेरा में लैंड हुआ। यहाँ उनका स्वागत खुद डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किया। वहीँ प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं तेज़ हो गयी हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा अपने पक्ष में करना चाहती हैं।
बता दे कि PM मोदी ने डेरा मुखी के साथ पूरे डेरे का चक्कर लगाया। लंगर हॉल देखा। PM मोदी ये सुन हैरान थे कि इस किचन में लाखों लोगों के लिए एक साथ खाना तैयार होता है। इसके अलावा PM मोदी डेरे की साफ सफाई देख काफी प्रभावित हुए।
प्रधानमंत्री मोदी की डेरा मुखी के साथ बंद कमरे में मुलाकात भी हुई। PM मोदी डेरे से सीधा ही हिमाचल के लिए रवाना हो गए। वहीँ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि वह डेरे के वोटरों को भाजपा के हक में करने पहुंचे हैं।
[metaslider id=25498]