जम्मू कश्मीर में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जम्मू - कश्मीर : खबर है कि जम्मू कश्मीर में मौसम फिर करवट बदलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 5 से 7 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। प्राप्त जानकारी अनुसार कश्मीर में 5 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम खराब होने की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है।
मिली जानकारी मुताबिक लेह में बीती रात का पारा माइनस 4.0 और कारगिल में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.0, पहलगाम में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में साफ मौसम के बीच दिन का तापमान 19.2 और बीती रात का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर बादलों के साथ धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान 29.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
[metaslider id=25498]