Skip to content

बरगाड़ी बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या , गाेल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

Dera Premi Pradeep Singh, accused in the Bargadi sacrilege case, was shot dead
Dera Premi Pradeep Singh, accused in the Bargadi sacrilege case, was shot dead
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] फरीदकाेट : पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर है कि बरगाड़ी बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बता दे कि इससे 6 दिन पहले अमृतसर में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस से घिरे हुए हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।पंजाब में पुलिस सुरक्षा के बीच एक सप्ताह में दूसरा कत्ल कर दिया गया है । कहीं न कहीं कानून व्यवस्था बिगड़ती नज़र आ रही है। जानकारी सामने आई है कि हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गाेल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर ली है। मिली जानकारी अनुसार 6 हमलावर 3 मोटरसाइकिलों पर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा पूर्व पार्षद अमर सिंह व गनमैन हाकम सिंह को भी गोलियां लगी। उन्हें घायलावस्था में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। वहीँ वारदात के बाद पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो बाइकाें पर सवार कुछ लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई। [metaslider id=25498]