हिमाचल में थमा चुनाव प्रचार, अब इस तरह प्रत्याक्षी मांगेगे वोट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
शिमला : हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार थम गया है। हालांकि अब प्रत्â€याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधेंगे। वहीँ चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पांच बजे से प्रचार बंद होने के बाद चुनावी शोर थम गया है। वहीँ अब राज्यसभा व लोकसभा सदस्य अपने संसदीय क्षेत्र व विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में रह सकेंगे, जबकि जो मतदाता नहीं है उन्हें बाहर जाना होगा। निर्देश जारी किये गए है कि हर विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं पर चेक पोस्ट के माध्यम से वाहनों की निगरानी रखने और विशेष रूप से राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जाए जो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं। वीरवार शाम पांच बजे से मौन अवधि के लागू होने के बाद घर-घर प्रचार अभियान तेज हो गया है। अपनी जीत को पक्का करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक कोई मौका नहीं चूकना चाहते।
[metaslider id=25498]