Skip to content

बड़ी खबर : जालंधर में इनकम टैक्स की रेड , AAP नेता और शहर के मशहूर उद्योगपति निशाने पर

Big news: Income tax raid in Jalandhar, AAP leader and city's famous industrialist on target
Big news: Income tax raid in Jalandhar, AAP leader and city's famous industrialist on target
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर में सुबह-सुबह ही आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने दो स्थानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी अनुसार इनकम टैक्स की टीम ने सुबह शहर के एक फेमस उद्योगपति और उसके खासमखास सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता के घरों और दफ्तरों में दस्तक दी है। दोनों के घरों और दफ्तरों में पहुंचने के बाद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने घरों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पता चला है कि जिस आम आदमी पार्टी के नेता के घर और ज्योति चौक, टैगोर नगर के पास स्थित दफ्तर-घर में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया है उसके दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीधे संबंध हैं। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीमों जिन्होंने जालंधर में सर्च अभियान चलाया है वह लुधियाना और श्रीनगर से आई हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। केंद्रीय एजेंसी सर्च अभियान चलाने के लिए अपने साथ पंजाब पुलिस को लाने की बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई है। [metaslider id=25498]