Skip to content

बटाला में गैंगस्टर-पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 6 घंटे चले आपरेशन के बाद पुलिस ने किया काबू

exchange-of-fire-between-police-and-gangster-at-village-near-batala
exchange-of-fire-between-police-and-gangster-at-village-near-batala
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] बटाला : बड़ी खबर है कि पंजाब के बटाला के गांव कोटला बोझा में शनिवार सुबह एक गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। 6 घंटे चले आपरेशन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर को काबू कर लिया है। एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर रणजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जब उसका पीछा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से 2 पिस्टल बरामद हुए हैं। आरोपी ने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी करीब 30-40 राउंड फायरिंग की। उन्होंने कहा कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। आगे की जांच की जा रही है। [metaslider id=25498]