अमृतसर में बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश , बड़ी मात्रा में असलाह और नकदी बरामद , तीन गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिये हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआई ने बड़ी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार, गोली-सिक्का और हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी सांझा की है।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से चल रहे इस मॉड्यूल के तीन आतंकवादियों से असलहा की बड़ी खेप बरामद की गई है। मिली जानकारी अनुसार इनके कब्जे से 17 पिस्तौल, एक एमपी-4 राइफल, 6 मैग्जीन, 700 से ज्यादा कारतूस, एक करोड़ रुपये की भारतीय करंसी और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इनमें पिस्तौल के 400 कारतूस और एमपी-4 राइफल के 300 कारतूस शामिल हैं।
वहीँ डीजीपी यादव ने बताया कि पांच अक्तूबर को आतंकी साजिश नाकाम करते हुए टिफिन बम, एके-56 राइफल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे की गई पूछताछ के बाद इस मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ। इन हथियारों की बड़ी बरामदगी के बाद पंजाब पुलिस का हौसला बढ़ा हुआ है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से हो रही पूछताछ के बाद हथियारों की और खेप बरामद किए जाने की संभावना है।
[metaslider id=25498]
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई की टीम ने 5 अक्तूबर 2022 को ड्रोन आधारित हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जसकरण सिंह और उसके साथी रतनबीर सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 विदेशी पिस्तौल बरामद किए थे।आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि इनके तीसरे साथी सुरिंदर सिंह ने हथियारों की खेप उठाई। इसके बाद सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पिस्तौल, छह मैग्जीन और 100 कारतूस बरामद किए गए।
डीजीपी यादव ने बताया कि आरोपी जसकरण के कहने पर आरोपी सुरिंदर सिंह हथियारों की खेप रतनबीर सिंह से उठा कर आगे उसे दो भाइयों हरचंद और गुरसाहिब को सप्लाई करता था। पुलिस इन दोनों भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से सात पिस्तौल, एक एमपी-4 राइफल, 500 ग्राम हेरोइन, 1 करोड़ और 1 लाख रुपये भारतीय करंसी, वजन तोलने वाली और करंसी काउंट करने वाले मशीनें बरामद की।
वहीं सीआई एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पूछताछ के दौरान जसकरण ने माना है कि उसके पाकिस्तान आधारित तस्कर आसिफ के साथ संबंध हैं, जो ड्रोन का इस्तेमाल कर उसे पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन भेजता है।
[metaslider id=9199]