Skip to content

अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

Actress Shahnaz Gill's father receives death threats
Actress Shahnaz Gill's father receives death threats
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : खबर है कि अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को शुक्रवार देर रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद शनिवार को संतोख गिल ने एसएसपी अमृतसर ग्रामीण को शिकायत दर्ज कराई है । उन्होंने कहा कि कल मुझे एक शख्स का फोन आया जिसने मुझे दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी। गिल ने बताया कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि वे मुझे निशाना बनाना चाहते हैं क्योंकि मैं एक हिंदू नेता हूं। [metaslider id=25498] इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर मैंने खुद को असुरक्षित महसूस किया तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा। वहीँ अमृतसर की एसपी जसवंत कौर ने कहा कि हमें संतोख गिल की शिकायत मिली है।उनके पास पहले से ही 2 गनमैन हैं और आज एक और गनमैन मुहैया कराया गया है। हम कॉल ट्रेस करेंगे और पूरी जांच की जाएगी। [metaslider id=24910]