चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा ऐसा गैंग जिसमे शातिर ठग लड़की बनकर लोगों की वीडियो काल के जरिये न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : खबर है कि चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो लोगों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने गैंग के तीन शातिरों को पकड़ा है, जो लड़की बनकर वीडियो काल कर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उसके बाद उनके साथ अश्लील बातें कर उनकी न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठते थे। जानकारी अनुसार यह गिरोह राजस्थान से आपरेट हो रहा था।
[metaslider id=25498]
प्राप्त जानकारी अनुसार इस गैंग में राजस्थान के भरतपुर से आइटीआइ करने वाला 19 वर्षीय छात्र व उसके दो साथी पकड़े गए हैं। ये तीनों मिलकर सेक्सटोर्शन (सेक्सूअल ब्लैकमेलिंग) का गैंग चला रहे थे। शातिरों की पहचान भरतपुर के गांव कैथवाड़ा निवासी राशिद, पहाड़ी निवासी 39 वर्षीय मुबीन और गांव कुलियाना निवासी 24 वर्षीय अजरुदीन के तौर पर हुई हैं। इतना ही नहीं ब्लैकमेलिंग के दौरान पैसे नहीं देने पर वाट्सएप पर पुलिस की वर्दी वाली अपनी फर्जी फोटो लगाकर धमकी देकर वसूली करते थे। वहीँ पुलिस ने उनसे सिम कार्ड और मोबाइल बरामद किया है, जिससे वह लोगों को काल करते थे।
मिली जानकारी अनुसार आरोपित एफबी के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर फंसाते फिर वीडियो काल कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपित भरतपुर के फर्जी बैंक अकाउंट में पीड़ित लोगों से एक्सटोर्शन के पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।
[metaslider id=24910]