बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बनी मां , बेटे को दिया जन्म
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
एंटरटेनमेंट डेस्क : खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गयी है । मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। बता दे नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है।
सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस पल की इंतजार कर रहे थे।
[metaslider id=25498]