BIG NEWS : भारी बारिश के बाद पठानकोट का चक्की रेलवे पुल पानी के तेज बहाव में बह गया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=1461]
पठानकोट : बड़ी खबर है कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज वर्षा के कारण पठानकोट से सटा चक्की पुल पानी के तेज बहाव में बह गया है । हालांकि रेलवे ने करीब डेढ़ महीना पहले ही वर्षा के कारण पुल को हुई क्षति के बाद यहाँ ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया था।
बता दें कि, यह पुल 1929 में ब्रिटिश सरकार के कार्यकाल में बना था। पुल के दो पिलर बहने के बाद अब कम से कम डेढ़ साल तक नैरोगेज रेल सेवा बहाल हो पाना मुश्किल है। अगर पूरा पुल बनाना पड़ा तो फिर करीब चार साल का समय लगना तय है। जोगिंद्रनगर रेलमार्ग, डल्हौजी रोड व कंडवाल रेलवे स्टेशनों के बीच पड़ने वाला अंग्रेजों के समय बना चक्की खड्ड रेलवे पुल ध्वस्त हो गया।
[metaslider id=25498]
वहीँ फिरोजपुर रेल डिवीजन की डिविजनल रेलवे मैनेजर डा सीमा शर्मा ने कहा कि भारी वर्षा के कारण पठानकोट- जोगिंद्र रेलमार्ग पर सबसे बड़ा चक्की खड्ड पुल ध्वस्त हो गया। अब उसका पुनर्निर्माण होने के बाद ही रेल यातायात बहाल हो पाएगा।
[metaslider id=9199]