Skip to content

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी

Court extends judicial custody of AAP leader Manish Sisodia till May 12 in excise policy case
Court extends judicial custody of AAP leader Manish Sisodia till May 12 in excise policy case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी हुई है। मिली जानकारी अनुसार यह कार्रवाई आबकारी नीति मामले में हो रही है। सूत्रों की जानकारी मुताबिक कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया सहित 15 आरोपियों के नाम शामिल किए हैं। बता दे कि सीबीआई अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की तलाशी के बाद उनकी कारों की भी तलाशी ली है। बता दें कि सीबीआई की यह कार्रवाई बीते आठ घंटे से जारी है। वहीँ छापेमारी की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। [metaslider id=25498] वहीँ सीएम केजरीवाल ने कहा कि अड़चने तो बहुत आएंगी। पिछले सात साल में मनीष के ऊपर कई बार कार्रवाई कराई गई। ये पहली बार नहीं है। लेकिन इनके हाथ कुछ नहीं लगा। इस बार भी कुछ हाथ नहीं लगेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा आज मैं एक नंबर जारी कर रहा हूं। भारत को दुनिया का नंबर-एक देश बनाने की चाह रखने वाले नागरिक 9510001000 पर मिस कॉल करके इस मिशन से जुड़ें। सीएम ने कहा, अगर आप चाहते हैं कि विश्व के सभी प्रमुख अखबारों में भारत छाया रहे, इसके लिए देश के सभी 130 करोड़ नागरिकों से अपील है कि हमारे इस मिशन से जुड़ें। अड़चनें बहुत आएंगी लेकिन भारत अब रुकेगा नहीं। [metaslider id=9199]