Skip to content

जन्मदिन के एक दिन बाद इस एक्ट्रेस की हुई मौत, घर में लटकता मिला शव

This actress died a day after her birthday, dead body found hanging in the house
This actress died a day after her birthday, dead body found hanging in the house
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] एंटरटेनमेंट डेस्क : बता दे कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गईं। मिली जानकारी अनुसार 20 वर्षीय शहाना का शव अपने घर की खिड़की की रेलिंग पर लटका पाया गया। वहीँ इस मामले में शहाना के पति सज्जाद को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही एक्ट्रेस की शादी हुई थी और वह अपने पत्नी के साथ कोझिकोड में किराए के घर में रहती थीं। वहीँ अभिनेत्री के घरवालों का मानना है कि उसकी हत्या हुई है। मामले में शहाना की मां ने कहा कि, "मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा के बारे में बताया करती थी। उन्होंने कहा वह कभी खुदकुशी नहीं कर सकती। उनसे अपने 20वें जन्मदिन हम सबको बुलाया था। हम सभी ने मिलकर उसके जन्मदिन के जश्न की योजना भी बनाई थी। शहाना की मां का आरोप है कि एक्ट्रेस के पति सज्जाद ने उनकी बेटी की हत्या की है। [metaslider id=1461]