Skip to content

पंजाब में भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 52 साल का टूटा रिकार्ड , जानिए आने वाले दिनों का हाल

Scorching heat will haunt this time, Center alerts states
Scorching heat will haunt this time, Center alerts states
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] लुधियाना : पंजाब में भीषण गर्मी ने लोगों पसीने छुड़ा दिए है। वहीँ रविवार काे माैसम के तेवर और तल्ख नज़र आ रहे है । वहीँ लू और प्रचंड गर्मी के कारण शनिवार को कई जिलों में तापमान मई महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और 52 साल में पहली बार मई के पहले 15 दिन में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया । मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। बता दे कि शनिवार को मुक्तसर पंजाब में सबसे गर्म रहा और यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीँ इसके अलावा बठिंडा में 46, अमृतसर में 45.6, फिरोजपुर में 45.5, होशियारपुर में 45.3, बरनाला में 45.1 और लुधियाना में 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 44.1 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को लू चलेगी और कई जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा सोमवार से हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ जगह गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं मंगलवार को पूरे पंजाब में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। [metaslider id=1461]