पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा फैसला , जेलों में अब क्रिमिनल्स को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने बड़ा एलान किया है कि अब जेलों में क्रिमिनल्स को VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। वहीँ इसके लिए जेल के आरामदेह कमरे खत्म किए जा रहे हैं। उन्हें कैदियों की बैरक से बदलकर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनाया जा रहा है। जहां जेल के अफसर और कर्मचारी काम करेंगे।
वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल सजा काटने के लिए है, शानदार कमरों में आराम के लिए नहीं। वहां बैडमिंटन खेलने और टीवी देखने के लिए नहीं है। इसलिए जेलों से यह सुविधाएं खत्म की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में अब मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने जेलों में सर्च ड्राइव चलाई। जिसमें 710 मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि इनके जरिए ही गैंगस्टर और क्रिमिनल जेल में बैठकर बाहर अपना नेटवर्क चला रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
[metaslider id=711]