Skip to content

दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधे रैपर बादशाह ? वीडियो हुआ वायरल

दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधे रैपर बादशाह ? वीडियो हुआ वायरल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : मशहूर रैपर बादशाह अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिनों पहले रैपर अपने एक गाने 'टटीरी' को लेकर काफी विवादों में रहे थे। अब उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में बादशाह एक पंजाबी हसीना के गले में वरमाला डालते और उनके साथ सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बादशाह की सास ने शेयर कीं तस्वीरें मंगलवार को बादशाह की गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैपर की वेडिंग की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। पहली फोटो में जहां ईशा रिखी लाल रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं, तो वहीं बादशाह ओलिव ग्रीन रंग के कुर्ते में और सिर पर पगड़ी पहने काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरा वीडियो है, जिसमें कपल एक-दूसरे को वरमाला पहना रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में से कुछ शादी की हैं, तो कुछ कैजुअल लुक्स वाली हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूनम रिखी ने कैप्शन में लिखा, "गॉड ब्लेस यू।" हालांकि, बादशाह और ईशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, न ही उन्होंने कोई ऑफिशियल घोषणा की है।

बता दे बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उनका एक बार तलाक हो चुका है. वो इससे पहले जैस्मिन मसीह संग रिश्ते में बंधे थे. 2012 में उनकी शादी हुई थी लेकिन फिर 2017 में दोनों अलग हुए और फिर 2020 में तलाक हो गया. एक्स-कपल की एक बेटी है- जेसेमी मसीह सिंह.  Â