बॉलीवुड न्यूज़ : सिनेमा जगत से इस वक्त एक SAD न्यूज़ सामने आ रही है। छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक सी.आई.डी और आहट को बनाने वाले निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह यानी बी.पी.सिंह का निधन हो गया है। बी.पी.सिंह की मौत की खबर सामने आने के बाद शोबिज की दुनिया में मातम पसर गया है। 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से बी.पी.सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कहा है।
सी.आई.डी और आहट छोटे पर्दे के दो ऐसे धारावाहिक थे, जिन्होंने कई सालों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में अब इन दोनों शोज के मेकर बी.पी.सिंह का निधन हुआ है, तो यकीनन तौर पर टीवी इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा झटका है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बृजेंद्र पाल सिंह के देहांत की आधिकारिक जानकारी देते हुए लिखा है-
आज सुबह तड़के एक बड़े हार्ट अटैक के कारण बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक उम्दा फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने लोकप्रिय क्राइम शो सी.आई.डी. (C.I.D.) और आहट (Aahat) से पूरे देश की जनता को बांधे रखा था। उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि जब वह इडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, तब मैं उनके काफी करीब था।