Skip to content

जालंधर में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले स्नैचर को थाना 1 की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police station 1 arrested the snatcher who robbed the mobile by showing a knife in Jalandhar
Police station 1 arrested the snatcher who robbed the mobile by showing a knife in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : जालंधर में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले स्नैचर को थाना 1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अशोक विहार में लूट करने वाले गांव जिंदा निवासी अविनाश उर्फ अवि को गिरफ्तार किया गया गया है।​​​ उन्होंने बताया उस पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। बता दे कि पिछले दिनों अशोक विहार निवासी विकास शर्मा काम करके लौट कर घर जा रहा था। वहीँ रविदास मंदिर के पास पहुंचा तो अविनाश उर्फ अवि ने उसे घेर लिया। वहीँ आरोपी ने उसे चाकू निकाल कर डराना शुरु कर दिया और वह विकास के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद छापा मारकर अविनाश को गिरफ्तार किया गया। वहीँ पूछताछ के दौरान उसने मोबाइल छीनने का गुनाह कबूल कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने अविनाश की शिनाख्त पर ही वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूटा गया मोबाइल विवो कंपनी का वाई 91 मॉडल फोन भी बरामद कर लिया। [metaslider id=1461]