कांग्रेस जल्द ही नवजोत सिद्धू पर कर सकती है बड़ी कार्रवाई , हरीश चौधरी ने भेजी शिकायत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस जल्द ही नवजोत सिद्धू पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है। मामला ये है कि पंजाब कांंग्रेस के पूर्व अध्â€यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से नजदीकी दिखाना और उनको लेकर ट्विट करना भारी पड़ सकता है। वहीँ इसे लेकर पंजाब कांंग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस अनुशासन कमेटी को शिकायत भेजने की खबर है। माना जा रहा है कि अब सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशाेर को लेकर एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस की अनुशासनात्â€मक कमेटी को नवजोत सिंâ€ह सिद्धू के खिलाफ शिकायत भेजकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीँ हरीश चौधरी ने कमेटी से सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया है।
[metaslider id=1461]