Skip to content

पंजाब में 26454 पदों पर होगी भर्तियां, पंजाब कैबिनेट ने लिए पांच बड़े फैसले

There will be recruitment on 26454 posts in Punjab, Punjab cabinet took five big decisions
There will be recruitment on 26454 posts in Punjab, Punjab cabinet took five big decisions
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अध्‍यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। वहीँ इसमें पांच महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वहीँ राज्‍य में 26454 पदों पर भर्तियों को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा एक विधायक एक पेंशन की घोषणा को मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दे कि पंजाब के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 26454 पदों को भरने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसमें मुख्य तौर पर गृह, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और तकनीकी शिक्षा विभाग शामिल होंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने यह भी फ़ैसला लिया है कि ग्रुप-सी के पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। पंजाब कैबिनेट के पांच बड़े फैसले :- - कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी - एक एमएलए, एक पेंशन को मंजूरी - घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी - मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ रूपये मुआवज़े को मंजूरी किसानोंं को 38.08 करोड़ रुपये और खेत मजदूरों को 3.81 करोड़ रुपये मिलेंगे। - छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं। [metaslider id=1461]