Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब के बठिंडा में गुटका साहिब की हुई बेअदबी , हालात बने तनावपूर्ण

Big news: Gutka Sahib sabotage in Punjab's Bathinda, the situation became tense
Big news: Gutka Sahib sabotage in Punjab's Bathinda, the situation became tense
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] बठिंडा : पंजाब में बेअदबी की घटनायें थंमने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी मिली है कि अब बठिंडा में मंगलवार सुबह डीडी मित्तल टावर में गुरु ग्रंथ साहिब के गुटका साहिब की बेअदबी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने गुटखा साहिब के पन्ने फाड़कर 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीँ सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इससे पहले सोमवार देर शाम किले के समीप कुछ शरारती तत्वों ने हनुमान चालीसा को जलाकर फेंक दिया था। जिले में बेअदबी की यह दूसरी घटना है। वहीँ घटना के बाद डीडी मित्तल टावर कालोनी को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। वहीँ डीएसपी चिरंजीव का कहना था कि मामलो की पड़ताल की जा रही है। [metaslider id=711]