Skip to content

प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह की बड़ी मुशिकलें , अमृतसर के बाद अब जालंधर में भी हुई FIR , पढ़े जानकारी

Famous comedian Bharti Singh's big problems, after Amritsar, now there is an FIR in Jalandhar too, read information
Famous comedian Bharti Singh's big problems, after Amritsar, now there is an FIR in Jalandhar too, read information
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर/ अमृतसर : आपको बता दे कि दाढ़ी व मूंछ पर टिप्पणी करके विवादों में घिरी हास्य कलाकार भारती सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीँ टिप्पणी को लेकर भड़के सिख संगठनों के विरोध के बीच अमृतसर कोतवाली के बाद अब उन पर जालंधर के आदमपुर थाने में भी केस दर्ज कर लिया गया है। वहीँ आदमपुर के थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रविदास टाइगर फोर्स की शिकायत पर भारती सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दे कि भारती सिंह मूल रूप से अमृतसर की ही रहने वाली हैं। वह गुरुनगरी में ही पैदा हुई थी और यहीं से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीँ सोमवार को भड़के सिख संगठनों स्त्री अकाली दल, अकाली दल बादल और सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ग्रेवाल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अमृतसर में पहले भारती सिंह के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया और भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी मामले का सख्त नोटिस लिया है। मामले को लेकर एसजीपीसी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, जिसके बाद भारती सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भारती सिंह ने इस मामले को लेकर माफी मांग ली है। [metaslider id=9199]