Skip to content

यूक्रेन के खारकीव में रूस की बमबारी से एक भारतीय छात्र की मौत

Russian bombing kills an Indian student in Ukraine's Kharkiv
Russian bombing kills an Indian student in Ukraine's Kharkiv
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि यूक्रेन के खारकीव में रूस की बमबारी से एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले कर्नाटक के हावेरी जिले के छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई। सूत्रों की जानकारी अनुसार विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। वहीँ यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठा दिन है। बता दे कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। वहीँ रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। मिली जानकारी अनुसार यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए 'आपरेशन गंगा' शुरू किया है। 'आपरेशन गंगा' मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। वहीँ मंगलवार सुबह बुखारेस्ट से 182 भारतीय नागरिकों को लेकर फ्लाइट मुंबई पहुंची। [metaslider id=1461]