Skip to content

रूस-यूक्रेन वार्ता में नहीं बन सकी सहमति , रूसी मिसाइलें परमाणु हमले को तैयार

russia-ukraine-war-Russian missiles ready for nuclear attack
russia-ukraine-war-Russian missiles ready for nuclear attack
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] मास्को : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि रूस ने सोमवार को एटम बमों से लैस मिसाइलों को हमले के लिए तैयार रखने का आदेश दे दिया। वहीँ परमाणु हमले से संबंधित यूनिट के कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं और उन्हें पूरे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिया गया है। वहीँ बेलारूस में साढ़े तीन घंटे चली वार्ता में यूक्रेन ने रूस से क्रीमिया और डोनबास से सेना हटाने के लिए कहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ता में दोनों पक्षों कोई सहमति नहीं बन पाई। मिली जानकारी अनुसार इस बीच यूक्रेन में छिड़े युद्ध में रूस ने सोमवार को बर्डीक्स और एनेरहोडर कस्बों पर कब्जा कर लिया। वहीँ राजधानी कीव पर रूसी सेना के चौतरफा हमले जारी हैं। बता दे कि यूक्रेन पर रूसी हमला पांचवे दिन भी जारी है। [metaslider id=1461]