Skip to content

कोरोना के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की अहम बैठक

Prime Minister Narendra Modi held an important meeting with the Chief Ministers of all the states
Prime Minister Narendra Modi held an important meeting with the Chief Ministers of all the states
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : बता दे कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की। वहीँ पीएम मोदी के साथ मीटिंग में केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह और लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। वहीँ इस बैठक में राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों, टीकाकरण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। वहीँ कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाने के लिए पाबंदियों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सौ साल की सबसे बड़ी महामारी से भारत की लड़ाई अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। मेहनत हमारा एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा हम 130 करोड़ भारतीय अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर ज़रुर निकलेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है,ये अधिक ट्रांसमिसिबल है। हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहना है। PM मोदी ने टीकाकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत लगभग 92 फीसदी वयस्क जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दे चुका है। इसके अलावा देश दूसरी डोज की कवरेज में भी 70 फीसदी के आसपास पहुंच चुका है। उन्होंने कहा 10 दिन के अंदर ही भारत ने लगभग 3 करोड़ किशोरों का भी टीकाकरण कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 के खिलाफ रणनीतियां बनाते समय अर्थव्यवस्था और आम लोगों की आजीविका पर भी गौर करना होगा। [metaslider id=711]