Skip to content

26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली , जम्मू-कश्मीर और पंजाब में विस्फोटक बरामद

Big terrorist conspiracy failed before 26 January, explosives recovered in Delhi, Jammu and Kashmir and Punjab
Big terrorist conspiracy failed before 26 January, explosives recovered in Delhi, Jammu and Kashmir and Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले देश को दहलाने की साजिशें सामने आने से हड़कंप मच गया हैं। जानकारी मिली है कि देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की हैं। मिली जानकारी अनुसार पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिलने से हड़ंकप मच गया। हालाँकि बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है। वहीं, इसके अलावा श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में भी आईईडी बरामद किया गया। वहीँ पंजाब में आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास धनोए कला गांव से आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की। इसके अलावा श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में प्रेशर कुकर में बम बरामद किया गया है। जिसे पुलिस बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। वहीँ राजधानी दिल्ली के गाजीपुर में फूल मंडी में एक लावारिस बैग में आईईडी बरामद हुआ है। पुलिस इन मामलों की गहनता से जांच कर रही है। [metaslider id=711]