Train Accident : बंगाल में बीकानेर एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरीं, तीन यात्रियों की मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
कोलकाता/सिलीगुड़ी : बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी में वीरवार शाम को बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी हो गईं। वहीँ इस ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों लोगों के हताहत होने की आशंका है। हालाँकि अभी जलपाईगुड़ी के डीएम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार करीब 50 एंबुलेंस मौके पर हैं और यात्रियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास जारी है। इसके अलावा आसपास के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।
वहीँ बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय ट्रेन की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। वहां युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बता दे कि ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी। वहीँ इस हादसे में कई बोगियां एक दूसरे से टकराने के साथ एक दूसरे के ऊपर भी चढ़ गई हैं। वहीँ इस हादसे के बाद PM नरेन्द्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली । इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल यात्रियों को जल्द से जल्द समुचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है। वहीँ रेलवे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से तीन लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं।
[metaslider id=711]