Skip to content

श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Landslide on Shri Mata Vaishno Devi Bhawan Marg, devotees narrowly escaped
Landslide on Shri Mata Vaishno Devi Bhawan Marg, devotees narrowly escaped
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जम्मू : बड़ी खबर सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बर्फबारी और बारिश के कारण एक तरफ जहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद हो गया है तो वहीं श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग में भूस्खलन होने के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण माता वैष्णो देवी के मार्ग पर पंछी हेलिपैड के समीप भूस्खलन हुआ। वहीँ इसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया है। इसके बाद बैटरी कार सेवा को भी स्थगित कर दिया गया है। वहीँ श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए पारंपरिक मार्ग की ओर जाने के लिए कहा जा रहा है। [metaslider id=711]