Skip to content

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पंजाब के CM चन्नी ने जानिए क्या कहा

Know what Punjab CM Channi said on PM Modi's security lapse case
Know what Punjab CM Channi said on PM Modi's security lapse case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक मामले पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने सुरक्षा चूक से इनकार किया और कहा कि प्रधानमंत्री की सड़क से यात्रा करने की योजना अंतिम समय में बनाई गई थी। वहीँ एक स्थानीय टीवी चैनल पर बोलते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है। उन्होंने कहा मैं कल देर रात तक उनकी रैली की सुरक्षा व्यवस्था देख रहा था। वहीँ पीएम की सड़क से यात्रा की योजना अंतिम समय में बनाई गई थी, उन्हें पहले हेलीकॉप्टर से यात्रा करनी थी। वहीँ बताया जा रहा है कि पीएम की रैली के लिए 70,000 कुर्सियां लगाई गई थीं लेकिन केवल 700 लोग ही पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि पीएम के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा इंतजामों में कोई कमी नहीं आई। सुरक्षा भंग के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा सच तो यह है कि भाजपा की रैली फ्लॉप शो रही। जब पीएम को यह पता चला तो उन्होंने लौटने का फैसला किया। [metaslider id=711]