पंजाब के BJP नेताओं ने की PM मोदी से मुलाक़ात , श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले खुल सकता है करतारपुर कॉरिडोर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी मिली है कि भारत-पाक के बीच बंद पड़ा करतारपुर कॉरिडोर 19 नवंबर को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले खुल सकता है। बता दे कि इसके मद्देनज़र पंजाब के BJP नेताओं ने PM मोदी से मुलाक़ात की। वहीँ पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग के बाद भाजपा महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि पंजाब से गए भाजपा नेताओं ने उनके आगे यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने इस पर गौर करने का भरोसा दिया है। मिली जानकारी अनुसार पीएम के बाद भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्‌डा और कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी। आपको बता दे कि करतारपुर कॉरिडोर कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल से बंद है। वहीँ इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और अकाली दल भी मुद्दा उठाते रहे हैं।
[metaslider id=711]