Skip to content

जालंधर में आज रहा 'नो चालान डे' , ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने जालंधर में बांटे हेलमेट

Today 'No Challan Day' in Jalandhar, Transport Minister Raja Vading distributed helmets in Jalandhar
Today 'No Challan Day' in Jalandhar, Transport Minister Raja Vading distributed helmets in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : आपको बता दे कि पंजाब में आज नो चालान डे चल रहा है। इसके चलते आज कहीं भी पुलिस या ट्रांसपोर्ट विभाग लोगों के चालान नहीं काट रही। बता दे कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर यह पहल की गई है। आज जालंधर पहुंचे ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मौके पर लोगों को फ्री हेलमेट बांटे। वहीँ मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में रोड एक्सीडेंट में मौतों की दर बहुत ऊंची है। हर रोज पंजाब में कई लोग कीमती जान गवां रहे हैं। उन्होंने कहा यह हमारे लिए बहुत गंभीर चिंता का विषय है। वहीँ इस मोके उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी अपील की। वहीँ इस मौके जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार मलिक, आरटीए सेक्रेटरी अमित महाजन, एडीसीपी ट्रैफिक मनजीत कौर, और यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता भी मौजूद रहे। [metaslider id=1461]