Skip to content

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मोगा विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव , अभी पार्टी तय नहीं

Film actor Sonu Sood's sister Malvika joins Congress
Film actor Sonu Sood's sister Malvika joins Congress
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] मोगा : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। बता दे कि इसके बारे में 10 दिन बाद पता चलेगा। बता दे कि यह जानकारी सोनू सूद ने अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। जिक्रयोग है कि कोरोना काल में अपने जनहित के कार्यों के कारण सोनू सूद ने खासी चर्चाएं बटोरी। वहीँ पिछले दिनों सोनू सूद के आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा भी रही । अब गत दिवस सोनू सूद के आवास पर दिनभर गहमागहमी रही। वहीँ शनिवार सोनू सूद के आवास पर सुबह से भारी सुरक्षा बल और कई अफसरों के पहुंचने से तरह-तरह की अटकलों का दौर चलता रहा है। वहीँ इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से मुलाकात और शनिवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के आने की चर्चा से कांग्रेस नेताओं में भी बेचैनी देखी गई। [metaslider id=1461]