नवांशहर के सीआइए स्टाफ आफिस में हुआ बम धमाका, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
नवांशहर : बड़ी जानकारी मिली कि नवांशहर के सीआइए स्टाफ के आफिस में बीते रविवार की मध्यरात्रि को धमाका होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रविवार रात 12 बजे यहाँ मुख्य मार्ग के साथ लगती दीवार से कोई चीज अंदर फेंकी गई। जो वहां अंदर पड़े एक वाटर कूलर के पास गिरी, इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। जानकारी मिली है कि धमाका इतना तेज था कि वाटर कूलर अपनी जगह से उखड़ कर दूर जा गिरा। वहीँ इसके बाद वहां एक गड्ढा भी पड़ गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जब इसकी जांच की गई तो सोमवार रात खुलासा हुआ कि यह बम विस्â€फोट था। वहीँ इसके बाद पुलिस ने साेमवार रात में बम धमाके का केस दर्ज किया।
[metaslider id=1461]