जालंधर के थाना डिवीजन न. 2 की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जालंधर : जालंधर के थाना डिवीजन न. 2 की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ लवली पुत्र लाभ सिंह वासी संत नगर के तौर पर हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि 29 अक्टूबर को प्रभजोत कौर वासी होशियारपुर अपनी भुआ की लड़की के साथ आदर्श नगर चौपाटी से गोपाल नगर की ओर जा रही थी। जब वह प्रकाश आइसक्रीम के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार दो युवक उसका फोन छीन कर फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर मामला दर्ज करके कारवाई करते हुए उक्त आरोपी को बिना नंबर के मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन सहित काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने शुभम उर्फ आलू पुत्र विजय कुमार वासी घास मंडी के साथ मिलकर स्नैचिंग की थी। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
[metaslider id=711]