Skip to content

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, 1 अक्टूबर से होंगी नई दरें जारी

Delhi government increased the minimum wage of laborers, new rates will be released from October 1
Delhi government increased the minimum wage of laborers, new rates will be released from October 1
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिल रही है कि दिल्ली सरकार ने सभी वर्ग के मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। बता दे कि दिल्ली सरकार के इस निर्णय से अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल और अन्य श्रमिकों को महंगाई भत्ता बढ़ने से मिलेगी राहत। बता दे कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है। वहीँ उपमुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।  प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार के इस फैसले से अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 15,908 से बढ़कर हुए 16064 रुपया हो जाएगा। वहीँ इसी तरह अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 17,537 से बढ़कर 17,693 रुपया हो गया है। वहीँ इसके अलावा महंगाई भत्ते के तहत कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 19291 रुपये से बढ़ाकर 19473 रुपये किया गया है। वहीँ इसके अलावा सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ाई गई है। बता दे कि मजदूरों को मिलने वाली नई दरें एक अक्तूबर से जारी होंगी।  [metaslider id=9199]