Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  2. Story 2: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  3. Story 3: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  4. Story 4: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  5. Story 5: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार
  6. Story 6: अंबाला रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे फंसा युवक, RPF जवानों ने बचाई जान
  7. Story 7: पंजाब में AAP पार्टी छोड़ने वाले 3 विधायक भाजपा में शामिल
  8. Story 8: दुबई से लौटे Honey Singh जालंधर में दिनेश औलक के घर भतीजे की मौत का दुःख सांझा करने पहुंचे
  9. Story 9: पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान
  10. Story 10: ऑनलाइन Shopping karni पड़ी भारी ! दिवाली ऑफर देख मंगवाई थी LED, Box खोला तो उड़े होश

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कैप्टन सरकार को लिया आड़े हाथों , कहा पंजाब के पांच साल कर दिए बर्बाद

Sukhbir Badal asked Punjab CM Channi - what? It was on such a question that the Congress MLA had beaten up the youth.
Sukhbir Badal asked Punjab CM Channi - what? It was on such a question that the Congress MLA had beaten up the youth.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की सरकार को आड़े हाथों लेने के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लिया। हल्का साहनेवाल में रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब के पांच साल बर्बाद कर दिए हैं। वहीँ मुख्यमंत्री कैप्टन के अधुरे वादों पर कटाक्ष करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद कसम नहीं खाता, लेकिन जो जुबां से बोल देते हैं, उसका हर हाल में पालन करते हैं। इसके अलावा सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान ने अपनी मां के सिर पर हाथ रखकर कहा था कि नशा नहीं करूंगा, लेकिन आज भी वह नशे में धुत रहते हैं। इसके अलावा बादल ने कहा केजरीवाल ने बेटे के सिर पर हाथ रखकर कसम खाई थी, कि वह कभी भी कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, लेकिन उन्होंने पहली बार कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। और कैप्टन ने गुटका साहिब में हाथ रखकर कहा था कि चार सप्ताह में नशा मुक्त पंजाब बना देंगे लेकिन साढ़े चार साल कुछ नहीं हुआ। वहीँ सुखबीर बादल ने कहा कि किसानों को आज भी मिलने वाली तमाम सुविधाएं शिअद ने अपनी सरकार में ही शुरू की हैं। उन्होंने ने कहा पहले मंडियां नहीं होती थी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ही मंडियां बनाई थी। इसके अलावा सुखबीर बादल ने आज फिर दोहराया कि 400 यूनिट प्रति माह बिजली फ्री देंगे। बादल ने कहा कि विपक्षी पूछते हैं कि कैसे फ्री बिजली दे देंगे, तो हम उन्हें बताना चाहते हैं कि सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करेंगे और फ्री में देंगे।