Skip to content

पंजाब के युवक ने इंटरनेट मीडिया पर फालोअर्स व लाइक बढ़ाने के लिए मोटरसाइकिल पर लगवा दिए 48 हार्न

Punjab youth put 48 horns on his motorcycle to increase followers and likes on internet media
Punjab youth put 48 horns on his motorcycle to increase followers and likes on internet media
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नवांशहर : आज के युवा इंटरनेट मीडिया पर हिट होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी के चलते फालोअर्स व लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में वे तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के बंगा से सामने आया है । यहाँ एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर 48 हार्न लगवा दिए। प्राप्त जानकारी मुताबिक वह मोटरसाइकिल चलाते वक्त अपनी वीडियो बनवाता और फिर उसे इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करता था । उसके लाइक्स व फालोअर्स तो बढ़े या नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल पुलिस ने जरूर जब्त कर ली। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी अनुसार वह बाइक को शहर में लेकर नहीं जाता था , क्यूंकि उसे पता था पुलिस उसका चालान देगी। इसलिए वह सिर्फ गावं में ही बाइक चलाता था और हॉर्न बजाता था। हॉर्न की आवाज़ से परेशान एक व्यक्ति ने उसकी पुलिस को शिकायत दे दी। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर 5 चालान कर दिए। [metaslider id="9199"]     source link