Skip to content

चिंतपूर्णी मेला : RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट या कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट लाना आवश्यक

Chintpurni Mela: RT-PCR negative report or certificate of both doses of Kovid vaccination is necessary
Chintpurni Mela: RT-PCR negative report or certificate of both doses of Kovid vaccination is necessary
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] हिमाचल : चिंतपूर्णी में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक श्रावण अष्टमी नवरात्रों में लगने वाले मेले पर अगर आप जा रहे है तो RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट या कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगे होने का सर्टिफिकेट जरुर साथ रखें अन्यथा आपको राज्य या जिले में एंट्री नहीं मिलेगी। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे के मद्देनज़र हिमाचल सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। वहीँ इसके अलावा मंदिर या अन्य धार्मिक स्थलों के भीतर दर्शन के लिए उन्हीं लोगों को जाने दिया जाएगा, जिन्होंने मास्क पहना होगा। जिक्रयोग है सावन महीने के नवरात्रों में हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्यों के अलावा साथ सटे पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इसी कारण हिमाचल में माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला जी समेत अन्य मंदिरों में भारी भीड़ रहती है। इसी के चलते इस बारे में हिमाचल सरकार की तरफ से पंजाब के राज्य के साथ लगते व आसपास के जिलों को सूचना भेज दी गई है। श्रद्धालुओं को पहले सूचित किया जा रहा है ताकि उनको ऐन मौके पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। [metaslider id="1461"] हिमाचल सरकार के चीफ सेक्रेटरी राम सुभाग सिंह की तरफ से भेजे गए पत्र के मुताबिक सभी स्थानों पर मेला अफसर और पुलिस मेला अफसर की तैनाती रहेगी। बिना मास्क वालों को मंदिर के भीतर दर्शन के लिए नहीं जाने दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। इसके आलावा मंदिरों व धार्मिक स्थलों के बाहर थर्मल स्कैनिंग होगी व जिन लोगों का तापमान ज्यादा होगा उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। वहां हैंड सैनीटाइजर की व्यवस्था होगी। इसके आलावा हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। जिसके जरिए सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन किया जाएगा।यहाँ राज्य में एंट्री उन्ही को मिलेगी जिन्हे कोविड की दोनों डोज़ लगी हो या जिनके पास 72 घंटे के भीतर की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट होगी। अगर कोई नियमों को तोड़ेगा उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ड और मजिस्ट्रेट के आर्डर के उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा। [metaslider id="9199"]     source link