Skip to content

जालंधर के मॉडल हाउस में कार सवार गैंग ने महिला से पानी मांगने के बहाने सोने का कंगन किया चोरी

Car rider gang steals gold bracelet on the pretext of asking water from woman in model house of Jalandhar
Car rider gang steals gold bracelet on the pretext of asking water from woman in model house of Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में लूटपाट का एक अनोखा मामला सामने आया है । कार सवार गैंग ने माडल हाउस में अनोखे ढंग से मदद के बहाने एक महिला का सोने का कंगन उड़ा लिया। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हुई लेकिन कार का नंबर नजर नहीं आया । सूचना मिलने के बाद पुलिसमोके पर पहुंची। मिली जानकारी अनुसार मॉडल हाउस की रहने वाली गीता ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी घर के पास एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार सवारों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। महिला ने बताया जब वह कार के पास गयी तो उसमे 5 लोग बैठे थे। एक युवक कार चला रहा था। उसके बगल में अधेड़ उम्र की महिला व कार की पिछली सीट पर 3 महिलाएं बैठी थी। [metaslider id="1461"] महिला ने कहा उसे लगा कोई फैमली है , वो घर के अंदर से पानी की बोतल लायी और उन्हें दी , पर कार में आगे बैठी महिला ने कहा कोरोना का दौर है कहीं संक्रमण न फ़ैल जाए आप बोतल न दो पीछे से गिलास लेके उसमे पानी डाल दो। तो महिला ने पीछे बैठी महिला से गिलास लेने के लिए हाथ अंदर किया और पानी डाल दिया तो उन्होंने पानी पिया और निकल गए। जब महिला घर के अंदर जाने लगी तो उसने देखा उसके हाथ का 2 तोले का सोने का कंगन गायब हो गया है तो उसने तुरंत घर ले लोगो को साड़ी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद थाना भार्गव कैंप में शिकायत दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। [metaslider id="9199"]     source link